फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी परियोजनाओं को बजट मंगाकर कराया जाएगा पूरा

विज्ञापन
पदभार लेते नवागत डीएम विशाल भारद्वाज। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के नवागत डीएम विशाल भारद्वाज ने सोमवार की देर शाम कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जनपद में जो भी परियोजनाएं बजट के अभाव में अधूरी हैं उन्हें पूरा बजट मंगाकर पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद को स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन दिया जाएगा। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं को जिनके लिए शासन से धन आवंटित हो चुका है, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वह बिहार प्रदेश के जनपद भोजपुर के रहने वाले है। 1997 में उनका चयन पीसीएस एवं 2013 में आईएएस में हुआ। सर्विस में आने के बाद उनकी पहली तैनाती देहरादून रही। इसके बाद लखनऊ, रायबरेली तथा सीतापुर के बाद अब आजमगढ़ में तैनाती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें