क्षेत्र के अंजान शहीद स्थित एक कॉलेज में रविवार को मिर्जा अहसानुल्लाह बेग की 106वीं जयंती मनाई गई। शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा साहित्यकार डाॅ कन्हैया सिंह को कुंवर मिर्जा फ्रेंडशिप अवॉर्ड दिया गया। इनका स्वास्थ्य ठीक न होने पर पौत्र विनीत सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि महफूज अली ने कहा कि पूर्व विधायक बाबू रामकुंवर सिंह और अहसानुल्लाह की दोस्ती बेमिसाल थी। असली भारत अंजान शहीद में बसता है, जो गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल है। पूरे देश में यह जनपद अल्लामा शिब्ली नोमानी, अयोध्या प्रसाद हरिऔध, राहुल सांकृत्यायन के नाम से जाना जाता है। अंत में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र- छात्रों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता अंशू मौर्य ने किया। इस मौके पर प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग, अजय सिंह, प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद शाहेद्दीन, अजीम खान, प्रवीण सिंह, मिर्जा अराफात बेग आदि मौजूद थे।