जिला प्रशासन की ओर से कोविड से जुड़े किसी भी कार्य में गर्भवती शिक्षिकाओं या ऐसी महिला शिक्षक जिनके छोटे बच्चे हैं तथा बीमार अध्यापकों की ड्यूटी न लगाए जाने को निर्देश जारी किया है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिलाओं को बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए उक्त शिक्षिकाओं की ड्यूटी कोरोना से जुड़े किसी भी कार्य मे न लगाई जाए।
बढ़ते कोरोना के संक्रमण से स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं। 24 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ताकि लोग घर में रहकर सुरक्षित रह सकें। वहीं सरकारी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारी ही ड्यूटी कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना से जुड़े किसी भी कार्य में गर्भवती शिक्षिकाओं या ऐसी महिला शिक्षक जिनके छोटे बच्चे हैं तथा बीमार अध्यापक की ड्यूटी न लगाया जाए।