मार्टीनगंज। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की ठेकमा इकाई की बैठक जिला महामंत्री विजय राय की अध्यक्षता में रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर हुई। इसमें कोरोना महामारी से बचने के लिए कोटेदारों की जांच, कोरोना संक्रमित पाए जाने पर समुचित इलाज तथा मौत होने पर आर्थिक सहायता, कोरोना से बचाव के लिए सेफ्टी किट, सेनेटाइजर और हाथ धोने का साबुन उपलब्ध कराने, जांच के बाद ही कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई, खाद्यान्न की ठेकेदार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराने सहित अन्य मांगें उठाईं।
कोटेदारों ने कहा की ई-पास मशीनों की वजह से वितरण कार्यक्रम में बाधा हो रही है। नेटवर्क का न मिलना, बैटरी का खराब होना तथा ई-पास मशीनों के खराब होने से निजात दिलाई जाए। बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर विचार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ योगी के नाम का ज्ञापन एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी की मांग पूरी नहीं हुई तो 13 मई को सभी कोटेदार त्यागपत्र दे देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण दूबे, अजय तिवारी, मनवास यादव, रंगोली राय, राजपत यादव, मुन्ना गुप्ता सहित अन्य कोटेदार उपस्थित थे।