फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने की मांग, हमें भी मानें कोरोना वॉरियर्स

विज्ञापन
सगड़ी तहसील में ई-पास मशीन जमा करने पहुंचे अजमतगढ़ ब्लाक के कोटेदार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोटेदारों को भी 50 लाख का बीमा, सैनिटाइजर, मास्क व साबुन उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कोटेदारों ने कई तहसीलों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कोटेदारों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। सदर तहसील के ब्लॉक पल्हनी, सठियांव, जहानागंज और रानी की सराय की कोटेदारों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला संयोजक दिनेश सिंह कर रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक के कोटेदारों ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर समस्त उचित दर विक्रेताओं का इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की। उनका कहना था कि हमारी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार द्वारा जिस प्रकार से चावल फ्री दिया जा रहा है उसी तरह रेगुलर खाद्यान्न फ्री में देकर वितरण कराया जाए। हमारे दो माह के बकाए का भुगतान कराया जाए। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में चार ब्लाकों के कोटेदारों ने ई-पास मशीन के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरवर की समस्या होने के नाते मशीन सही तरीके से काम नहीं कर पाती है और शासन हर जगहों पर कोटेदार को मशीन का उपयोग बंद करने की बात कर रही है। वहीं हमारे क्षेत्रों में मशीन के उपयोग में अंगूठा लगाने के लिए बार-बार ग्राहकों को आना पड़ता है जिससे कोरोना फैलने का डर बना रहता है। अगर शासन का निर्देश हुआ तो मशीन जमा करा ली जाएगी। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदारों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम राजीव रत्न सिंह को मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग की कि कोटेदार को सैनिटाइजर, मास्क व साबुन उपलब्ध करवाया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष सूर्यभान यादव, उपाध्यक्ष बालचंद यादव, दिनेश यादव, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कोटेदार हृदय नारायण ने कहा कि नेटवर्क के चलते ई पास मशीन नहीं चल रही है जिसके चलते ग्राहकों की लंबी कतारें लग जा रही। जिसके चलते कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। कोटेदार दिन भर ई पास मशीन लेकर बैठे रहते हैं बावजूद किसी का राशन आउट नहीं होता है। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, दशरथ यादव, जोखन, जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।

सदर तहसील में प्रदर्शन करते कोटेदार।- फोटो : AZAMGARH

सदर तहसील में प्रदर्शन करते कोटेदार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें