फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों की मनमानी से क्षुब्ध कोटेदार ने राशन लेने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कोटेदार संघ की बैठक गुुरुवार को अतरौलिया में आयोजित हुई। जिसमें सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम में ठेकेदारों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोष व्यक्त किया गया। कोटेदारों ने बिना तौल के राश्न लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कोटेदारों ने कहा कि मई से सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी का शासनादेश है। जिसके तहत पूरा का पूरा खाद्यान्न वजन करके बोरे का वजन काटकर पूरा खाद्यान्न कोटेदार के निर्धारित दुकान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उसी व्यवस्था में ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न लोड कराकर तीन ट्रक नंदना बाजार में खड़े कराए है। जिसमें आठ दुकान का खाद्यान्न है। मोबाइल द्वारा मैसेज आने पर सभी दुकानदार पहुंचे लेकिन शासनादेश के अनुसार ठेकेदार कोटेदारों को खाद्यान्न न देकर मनमाने ढंग से बिना तौल किए ट्रक से स्वयं ले जाने की बात करते हैं। ठेकेदारों का कहना है कि जब तक शासन की मंशा के अनुसार खाद्यान्न नहीं मिलेगा खाद्यान्न नहीं लेंगे। ठेकेदारों की कार्यप्रणाली से कोटेदारों में काफी रोष व्याप्त है। इस मौके पर रामबुझ मौर्या, लाल बिहारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरी लाल गौड़, बदामा देवी, सरिता देवी, रामदरस वर्मा, रामदयाल यादव, सुभाष शर्मा, मुन्नीलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें