फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने क्यों...खुले में शौच जाने वाले की अफसरों ने रोकी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोगों को स्वच्छता के साथ ही शौचालय बनवाने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करने को लेकर मंगलवार की भोर में प्रशासन की ओर से गांधीगिरी की गई। इस दौरान सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने गंभीरवन गांव में खुले में शौच के लिए जा रहे लोगों को रोककर उन्हें इससे होने वाली हानियों से अवगत कराया और शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिन ग्रामीणों ने अभी तक शौचालय नहीं बनवाया है उन्हें शौचालय बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अधिकारियों की फौज गांवों में लोगों केे जागरूक करने के लिए उतरी। इस दौरान जनपद के 49 गांवों में एक साथ इस अभियान को शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने गंभीरवन स्वयं मोर्चा संभाला। वहीं डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने मुजफ्फरपुर गांव में लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने भी खुद को आवंटित गांव में मोर्चा संभाला और खुले में शौच जा रहे लोगों को इससे होने वाली हानियों से अवगत कराते हुए शौचालय के प्रयोग की सलाह दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांवों में स्थापित निगरानी समितियों को सक्रिय करना था। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी, समस्त सचिव, समस्त खंड प्रेरकों को गांवों में लगाया गया था। सुबह पांच बजे इस तरह से गांव में अधिकारियों की मौजूदगी से हर कोई हतप्रभ था । लेकिन जब उन्हें इसका कारण पता चला तो अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि हर मंगलवार को यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें अधिकारियों को पहले से गांव आवंटित कर दिए जाएंगे। जिसमें पहुंचकर अधिकारी लोगों को शौचालय बनवाने और उसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें