फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संस्थान में छात्राओं के बीच चाकूबाजी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। रौनापार कस्बा स्थित एक कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने गई दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक छात्रा ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी हरैया पर भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रौनापार कस्बा स्थित एक कोचिंग में पढ़ती है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह कोचिंग पढ़ने गई थी। इसी दौरान कोचिंग पर पढ़ने वाली कस्बे की रहने वाली दूसरी छात्रा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे अध्यापक दिव्यांशु (27) निवासी इस्माइलपुर को भी चाकू लगा है। घटना के बाद चाकू से हमला करने वाली सरोज मौके से फरार हो गई। घायल युवती व शिक्षक दिव्यांशु को इलाज के लिए सीएचसी हरैया ले जाया गया। गुड़िया ने हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना के बाबत पीड़िता का कहना है कि वह छह माह से कोचिंग कर रही है जबकि दूसरी छात्रा डेढ़ साल से कोचिंग में पढ़ रही है। तीन माह से वह अनुपस्थित चल रही थी। शुक्रवार को वह कोचिंग आई और अचानक से उस पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके पीछे कारण क्या था यह पीड़िता नहीं बता सकी और हमलावर से ही इस बाबत पूछे जाने की बात कही। इस मामले में एसओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी चाकूबाजी की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें