फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में किशोर को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना के कुशमहरा गांव में शुक्रवार की रात दरवाजे पर चढ़ कर एक किशोर को गोली मार दी गई। कुशमहरा गांव निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामलाल चौहान घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक दरवाजे पर चढ़ कर उसे गोली मार दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को तत्काल सीएचसी रानीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाबत घायल के भाई ने थाने पर तहरीर दी है। उसने घटना के पीछे भूमि विवाद को प्रमुख कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें