फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना के बनकट बाजार में शुक्रवार की रात बाइक की चपेट में आकर घायल सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। चकअमरौला गांव निवासी रामसूरत मौर्य (56) बनकट बाजार में सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में रामसूरत मौर्य गंभीररुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें