फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान की किसान सभा ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव पर शनिवार को किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश व देश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों को लाभकारी मूल्य देने का वादा करने वाली सरकार गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये अब तक अदा नहीं की। जबकि मिल नए पेराई सत्र की तैयारी में है और नियमत: गन्ना आपूर्ति के चौदह दिन बाद भुगतान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

सठियांव मिल पर किसानों का बकाया भुगतान 54 करोड़ है। किसानों ने मांग की कि मिल गेट परिक्षेत्र के ऐसे किसानों को जो चकबंदी प्रक्रिया में हैं उन्हें खतौनी के नाम पर परेशान न किया जाय। पहले की तरह उनके गन्ने की खरीद होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्य गन्ना अधिकारी की सह पर गन्ना देने के समय किसानों को प्रताड़ित किया जाता है। इसके साथ किसानों ने गन्ना का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने की बात कही। प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने ज्ञापन लेने के बाद भरोसा दिलाया कि उनके स्तर से जो संभव होगा करेंगे और उनकी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर संयोजक सुरेंद्र यादव, रामाज्ञा यादव, खरपत्तू राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें