फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मासूम को पानी में डूबो कर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव में भूमि विवाद को लेकर विरोधियों ने डेढ़ साल की बच्ची को पानी में डुबो कर मार डाला। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी सुधीर यादव इन दिनों अपना मकान बनवा रहा था। इसी बीच एक विवादित जमीन जिस पर उसे स्टे मिला हुआ था पर पट्टीदार व अन्य लोगों ने उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसका सुधीर ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सुधीर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी मौके पर मौजूद थी। जिसे विपक्षियों ने पास स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबो दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सुबह पट्टीदारों में मारपीट हुई। इसी दौरान डेढ़ वर्षीया बच्ची पानी भरे गड्ढ़े में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें