फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुपुर्द खाक किए गए पूर्व सांसद इलियास आजमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद इलियास आजमी (89) का सोमवार की अलसुबह करीब 4.30 बजे दिल्ली स्थिति निजी अस्पताल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हे उनके पैतृक गांव फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव स्थिति कब्रगाह में देर शाम सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाजा मे सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इलियास आजमी का जन्म 22 अगस्त 1934 में फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद मारूफ है। पिता पेशे से किसान थे। इलियास आजमी स्थाई रूप से परिवार सहित लखनऊ में रहते थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां है। उन्होंने हाफिज के रूप में रोजतुल उलूम, फूलपुर में शिक्षा प्राप्त की थी। 2004 में शाहाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से और 2009 में लखीमपुर खीरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा के सांसद बने। बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। स्वास्थ्य ठीक न रहने के चलते उन्होने 2016 में आम आदमी पार्टी को छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें