आजमगढ़। निजामाबाद थाना में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहृत किए जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। उन्होंने अतुल यादव उर्फ गोलू पुत्र सुभाष यादव निवासी परवेजाबाद को नामजद किया था। आरोपी को पुलिस ने रविवार को सेंटरवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी 21 वर्षीया पुत्री को परवेजाबाद निवासी युवक अतुल यादव अपहृत कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सेंटरवा मोड़ पर एक युवक युवती के साथ खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस देख युवक हड़बड़ाने लगा। नाम पूछने पर उसने अतुल यादव बताया। साथ मौजूद महिला के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया ही यह वहीं लड़की है, जिसे वह अपहृत किया है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।