अतरौलिया। खीरीडीहा गांव में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद नरफोरा एवं खीरीडीहा के बीच मैंच खेला गया, जिसमें खीरीडीहा की टीम विजेता रहीं। खिलाड़ियों को बलराम यादव ने पुरस्कृत किया। कहा कि आज जमीन से जुड़े खेल विलुप्त होते जा रहे हैं, जबकि इन खेलों से शारीरिक विकास एवं आपसी प्रेम-सौहार्द बना रहता था। इस खेल को आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे गांव में छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, चंद्रजीत यादव आदि उपस्थित थे। संवाद