बूढ़नपुर। ह्यूमन स्पिरिट्स एजुकेशनल ग्रुप अमारी की ओर से खेल, भाषण, गायन, नृत्य, लोकगीत एकांकी सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जीएसएस पीजी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन एक अच्छी पहल है। पूर्व प्राध्यापक डॉ. हरसेवक पाण्डेय ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रधानाध्यापिका शशि वर्मा ने बताया कि बेस्ट प्लेयर का खिताब हर्ष वर्मा और सौम्या वर्मा को दिया गया। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर के सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक बसंत वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान विवेक चंद्र वर्मा, प्रधान अंकित गुप्ता, हरिहर मौर्य रामकिशन मौर्य, कैलाश, शशिकांत, सरोज सिंह, पूनम शर्मा, आदित्य आदि मौजूद रहे। संवाद