समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भाजपा के लिए अपशगुन बताया है। कहा कि जहां-जहां वह जाते हैं वहां-वहां भाजपा चुनाव हार जाती है। वह शुक्रवार को फिर लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए घोसी जाते समय पत्रकारों बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह जीत दर्ज करेंगे। घोसी में योगी सरकार के अधिकांश मंत्री डेरा डाले हुए हैं क्योंकि उनके पास विभाग का कोई काम नहीं है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा की जमानत जब्त होने के दावे पर शिवपाल ने कहा कि मैनपुरी के उप चुनाव में भी केशव प्रसाद मौर्य यही दावा कर रहे थे वह जहां-जहां जाते हैं वहां वहां समाजवादी पार्टी की जीत होती है। विस चुनाव में सिराथू की जनता ने उन्हें हराया था। ओम प्रकाश राजभर पर बोलते हुए कहा कि उन्हें पूरा देश जान गया है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।