फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक सवार युवकों ने युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार स्थित शराब ठेका के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे सीएचसी कोल्हूखोर में भर्ती कराया। वहां से रेफर किए जाने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम स्कूटी सवार तीन युवक लक्ष्मीपुर बाजार स्थित शराब ठेके के पास आए। स्कूटी पर बैठा विमलेश राजभर 19 निवासी बेलनाडीह थाना सिधारी स्कूटी से उतर कर खड़ा हो गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गैलेन में पेट्रोल लेकर पहुंचे और उसे विमलेश पर छिड़क कर आग लगा दी और बाइक सवार युवकों के साथ ही विमलेश को स्कूटी से साथ लेकर आए दोनों युवक भी मौके से फरार हो गए। विमलेश की चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई और सूचना प्रधान को दिया। प्रधान ने अपने वाहन से विमलेश को लाज के लिए सीएचसी कोल्हूखोर भेज कर भर्ती कराया।
सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और युवक से जानकारी लेने के बाद परिजनों को खबर की। देर रात परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जहानागंज संजय सिंह ने बताया कि लड़के ने अपने बयान में बताया कि उसने खुद ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती विमलेश ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई। वह किसी काम से अपने दो दोस्तों के साथ लक्ष्मीपुर आया था। युवक लगभग 95 प्रतिशत जला है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें