फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम 7 मिनट से कम रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद डीएम के निर्देशों के अनुपालन में सीएमओ डाॅ. एनआर वर्मा ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। रोज लगभग 10 हजार कार्ड बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पॉन्स टाइम सात मिनट से कम रखने के निर्देश दिए। गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत डायबिटीज और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग को युद्धस्तर पर बढ़ाने तथा उपलब्धि को राज्य औसत से कम न रहने देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

फूलपुर क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत कम डिलीवरी पर चिंता जताते हुए संबंधित आशाओं को नोटिस जारी कर चिन्हित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। एफआरयू केंद्रों पर सी-सेक्शन ऑपरेशन की बेहतर प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए 100 बेड अस्पताल लालगंज एवं जीएमसी मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ को आगामी डीएचएस बैठक में प्रशस्ति पत्र प्रदान देने की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें