आजमगढ़। स्व. विजेंद्र सिंह की याद में गोपालपुर विधानसभा के महरूपुर में गांधी जयंती पर आयोजित दो दिवसीय विशाल कबड्डी डे नाइट प्रतियोगिता का शनिवार की देर रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में कटया जमालपुर ने वासीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कटया जमालपुर व वासीपुर के बीच खेला गया। फाइनल में कटया जमालपुर ने वासीपुर को 27-09 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। कटया जमालपुर की टीम ने हरियाणा को सात प्वाइंट्स से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
प्रतियोगिता में कुल 78 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन एमएलसी राकेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू ने किया। मुख्य अतिथि नवीन सिंह ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया। प्रधान मो. हम्माद, हरीश पाठक, गुडलक सिंह, राजेश यादव, मारुत पांडेय, संतोष पांडेय, चंदन सिंह आदि थे।