फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अहरौला में कार्तिक चतुदर्शी का पर्व मनाया गया, महावीर हनुमान का हुआ श्रृंगार

Wed, 30 Oct 2024 05:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अहरौला में कार्तिक चतुर्दशी के मौके पर रामभक्त हनुमान के साथ अन्य देवताओं की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला विकास खंड के कलवरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को कार्तिक चतुर्दशी के अवसर पर हनुमान जी सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ और फिर हनुमान जी के प्रिय प्रसाद जैसे चना, गुड़ और लड्डू का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन


बाल ब्रह्मचारी संत शुभमदास ने बताया कि हनुमान जी का जन्म कार्तिक चतुर्दशी को हुआ था। बाल्यकाल में हनुमान जी ने सूर्य को फल समझकर खा लिया था। श्रीराम के प्रिय हनुमान जी को माता सीता ने अमरता का वरदान दिया था, और वे अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के स्वामी हैं। उनके नाम का स्मरण करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी संत शुभमदास के साथ प्रधान राकेश सिंह, प्रमोद चौबे, बोधन सिंह, देवीप्रसाद, रोहित चौबे, भिखारी दास और अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें