फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगी सपा की साइकिल यात्रा, तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र का जन्म दिवस पर पांच अगस्त 2021 को जिले की सभी दसों विधानसभाओं में ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’ निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा की सफलता को लेकर बुधवार को जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने बैठक की।
विज्ञापन

सठियांव: समाजवादी पार्टी की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा को चेयरमैन प्रतिनिध हाजी मजीद अंसारी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा सठियांव से शुरू होकर खुझिया, शाहगढ़, महलिया, मुबारकपुर होते हुए सठियांव में समाप्त होगी। कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर होगे। लाटघाट: कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव की अध्यक्षता में हुई। शिवसागर ने बताया कि यात्रा सुरैना, बलुआ, सतना, बलपुर, मोहम्मदपुर, सोहराभार, बनकटिया, कांखभार, महुला, जोकहरा, घाघरा, कल्याणपुर, बेलकुंडा, रोहुआर, पिहार, हसनपुर तक जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव मौजूद रहेंगे। यात्रा सगड़ी प्रभारी जय राम सिंह पटेल के नेतृत्व में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें