फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1078 में बांटे कन्या विद्याधन के चेक

Wed, 17 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बांटा कन्या विद्याधन का चेक।
विज्ञापन
शहर के जाफरपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज और बूढ़नपुर तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में वन राज्य मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कुल 1078 छात्राओं में कन्या विद्या धन का चेक वितरित  किया।  
विज्ञापन


बूढनपुर तहसील परिसर में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव और संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने 615 पात्र छात्राओं में कन्या विद्या धन के तहत 30-30 हजार रुपये के चेकों का वितरण किया।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है।
 कन्या विद्या धन भी इसी योजना का हिस्सा है ताकि गरीब की मेधावी बच्ची भी उच्च शिक्षा हासिल कर सके। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि सपा सरकार विकास कार्य कर रही है। आजमगढ़ में जितना विकास हुआ है उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। चार साल में सपा ने जनता से किए सारे वादों को पूरा कर दिखाया है। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, अवधेश सिंह आदि   लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


सदर तहसील के लिए हरबंशपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज जाफरपुर में चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा ने 463 मेधावी छात्राओं में चेक का वितरण किया। संबोधित करते हुए वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग के लिए कार्य हुआ  है जितना विकास का कार्य 40 वर्षों में नहीं हुआ   उतना सपा सरकार ने चार वर्षों में कर दिया।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की दशा में सुधार के लिए प्रयासरत है। उनकी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 जारी किया, जिस पर मुसीबत के समय महिलाएं काल करके सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं। कन्या विद्या धन मिलने से गरीबों की मेधावी छात्राएं भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकती हैं। इस मौके          पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, डा. हरिराम  सिंह यादव, केदार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें