फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कानपुर ने गोरखपुर मंडल को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
22 सुखेदेव पहलवान स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता। श्रोत-खेल विगाग
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन दस मंडलों के बीच कुल पांच मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच गोरखपुर और कानपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 116 रन बनाए। कानपुर की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। कानपुर ने गोरखपुर को 9 विकेट से पराजित किया। गोरखपुर की तरफ से बल्लेबाजी में संदीप ने 30 रन व लोकेश शुक्ला ने 32 रनों का योगदान दिया। कानपुर की तरफ से प्रांजुल देव ने तीन विकेट, दिव्यांशु व उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरा मैच आगरा और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या ने आगरा को आठ विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बरेली और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने बस्ती को पराजित किया। बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 203 रन बनाए। बस्ती की टीम 166 रनों पर आल आउट हो गइ। बरेली की तरफ से आदर्श शर्मा ने 89 रनों का योगदान दिया। बस्ती की तरफ से श्याम मिश्रा ने 55 रनों का योगदान दिया। बरेली की तरफ से कैफ हसन ने 24 रन देकर चार विकेट लिए। चौथा मैच मिर्जापुर और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर ने मुरादाबाद को 110 रनों से पराजित किया। मिर्जापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाए। जवाब में मुरादाबाद की पूरी टीम 78 रन पर आल आउट हो गई। पांचवां मैच अलीगढ़ और देवीपाटन गोंडा के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ ने देवीपाटन गोंडा को 25 रनों से पराजित किया। इस मौके पर भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, मिथिलेश यादव, गोविंद यादव, गुड़िया, आदर्श आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें