महाराजगंज स्थित मोलनापुर वाली बाग में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोन कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने गोपालपुर विधानसभा से पूर्व सांसद कमला प्रसाद यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन 20 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ू लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। पूर्व सांसद डा. बलिराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
कहा कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराए। सम्मेलन को मंडल कोआर्डिनेटर दयाराम भाष्कर, हरिश्चंद्र गौतम, विद्या चौधरी, सदर प्रभारी सुशील सिंह, अरिमर्दन आजाद आदि उपस्थित थे।
संचालन जिलाध्यक्ष सुबाष चंद्र गौतम ने किया। मनीष भारती, जेपी गौतम, भगेलू राम, अमरनाथ, चंद्रप्रकाश भारती, अर्जुन राम, हरेंद्र, निर्मल राजभर, मुराती देवी, रामवृक्ष गौतम, कैलाश यादव, हरेंद्र यादव, शीला यादव आदि उपस्थित रहे।