फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, 251 कन्याएं शामिल

विज्ञापन
चकलालचंद गडौरा मझौरा स्थित बाबा चौमुखी नाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा। संवाद - फोटो : कारीकोट के जमुनिहा गांव हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के चकलालचंद गडौरा मझौरा स्थित बाबा चौमुखी नाथ मंदिर पर होने वाले नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को गाजे-बाजे और रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में 251 कन्याएं कलश लेकर आगे चल रही थीं। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मनिकाडीह, बहरीपुर और गडेरुआ होते हुए अखईपुर स्थित छोटी सरयू नदी के तट पर पहुंची। वहां विद्वानों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा उसी मार्ग से वापस होकर मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे चौमुखी नाथ की जय, बाबा पाताल नाथ की जय, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो और विश्व का कल्याण हो जैसे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुजारी भीमा दास महाराज ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ 11 से 19 मार्च तक होगा, 20 को भंडारा होगा। रोज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और रात 8 बजे से 11 बजे तक मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से रासलीला का मंचन होगा। कलश यात्रा में प्रधान राजेश राय, अनिरुद्ध राय, यज्ञाचार्य बृजेश पांडेय, रामलक्षन सिंह, सुबाष, रामहरक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें