फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां शीतला धाम से निकली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
सगड़ी के हरसिंहपुर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम से निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
सगड़ी। हरसिंहपुर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम पर होने वाले श्री राम कथा एवं ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और धार्मिक उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां शीतला धाम मंदिर से प्रारंभ होकर ओलमापुर होते तमसा नदी तट पहुंची। वहां विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा पुन : उसी मार्ग से होते मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से मंडप में कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान 101 कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘ धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों का कल्याण हो’, ‘ हर-हर महादेव ’ और ‘ मां शीतला धाम की जय ’ जैसे जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कथा व्यास प्रेमभूषण महाराज प्रतिदिन श्री राम कथा का प्रवचन करेंगे। 08 को श्री राम कथा महिमा एवं शिव-पार्वती विवाह, 09 को भगवान का प्राकट्य महोत्सव एवं बाल लीला, 10 को धनुष भंग एवं विवाह महोत्सव, 11 को वन प्रवेश की मंगल यात्रा एवं केवट प्रसंग, 12 को भगवान के 14 निवास स्थान और भरत मिलाप, 13 को शबरी की प्रेम कथा एवं हनुमान जी से मिलन, 14 को सुंदरकांड एवं श्री राम राज्याभिषेक की कथा का श्रवण कराएंगे। कलश यात्रा में धर्मेंद्र कुमार सिंह, रीता सिंह, कंचन सिंह, दीनानाथ, लीला रामदास, दिवाकर सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रवि शंकर मिश्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें