मेजवां। एनसीआर में पड़ रहे भीषण कोहरे के चलते सोमवार को कैफ़ियात डाउन स्पेशल ट्रेन 12226 तीन घंटा विलंब से खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं कैफियात एक्सप्रेस दो बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि उसे साढ़े दस बजे पहुंचना था। ठंड में ट्रेन के लेटलतीफ होने के चलते खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही है।