फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सर्दी में बढ़ रहा जोड़ों का दर्द, जिला अस्पताल पहुंच रहे 150 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव और सर्दी की दस्तक के साथ ही जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 मरीज घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इस परेशानी को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश ने बताया कि मौसम बदलने के साथ जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है। उन्होंने कहा कि इसे सामान्य परेशानी समझना ठीक नहीं है, क्योंकि यह गठिया समेत अन्य बीमारियों का संकेत हो सकता है।
समय पर जांच और उपचार से बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। जोड़ों का दर्द बढ़ती उम्र, अधिक वजन, पुरानी चोट और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। गठिया की स्थिति में जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न की शिकायत होती है।
विज्ञापन

कई मरीजों को सुबह उठने के बाद हाथ-पैर के जोड़ों को मोड़ने और चलने-फिरने में परेशानी होती है। सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के दौरान कुछ लोगों के घुटनों में दर्द बढ़ जाता है। ठंड में शारीरिक गतिविधियां कम होने और मांसपेशियों में अकड़न से दर्द बढ़ सकता है। इसलिए नियमित हल्का व्यायाम और शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है। वजन नियंत्रित रखने से घुटनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है।
00
क्या करें
रोजाना हल्का व्यायाम और नियमित टहलना जारी रखें, लेकिन मौसम का ध्यान रखें।
शरीर का वजन नियंत्रित रखें और जोड़ों को गर्म रखें।
ठंड से बचाव करें और संतुलित व पौष्टिक भोजन करें।
दर्द या सूजन लगातार रहने पर हड्डी विशेषज्ञ से जांच कराएं।
00
क्या न करें
जोड़ों का दर्द होने पर लगातार आराम करके शारीरिक गतिविधियां बंद न करें।
भारी वजन उठाने और अधिक दबाव वाले व्यायाम से बचें।
डॉक्टर की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाएं न लें।
दर्द और सूजन को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें।
खुद से मालिश या गर्म सिकाई करके इलाज करने की कोशिश न करें।
00 वर्जन
इस समय हमारी ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 150 मरीज जोड़ों के दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। लोग जोड़ों के दर्द को हल्के में लेकर खुद से दवा खरीद कर खा लेते हैं। लेकिन यह गलत है, ऐसा होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर ही दवा का सेवन करना चाहिए। -डॉ. राकेश, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मंडलीय जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें