फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल से गूंज उठा गुरुद्वारा...

Thu, 17 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुतेग बहादुर जी का 340वां शहीदी दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर गुरु के दरबार में मत्था टेक सिख समुदाय के लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


   वहीं लंगर में सभी वर्गो के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल से गुरुद्वारा गूंज उठा।
 निजामाबाद संवाददाता के अनुसार सिक्खों के नौंवे गुरु

श्रीगुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सुबह से ही चल रहे गुरुवाणी, शब्द कीर्तन और अरदास में सिक्खों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरु के दरबार में सभी ने मत्था टेका और खुशहाली की मन्नत मांगी।

गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के मुख्यग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि आज ही के दिन श्रीगुरु तेग बहादुर जी हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक पर बलिदान दिया था।
विज्ञापन


जो आज गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। प्रसाद का वितरण किया गया। मेजवां ः  फूलपुर नगर स्थित गुरूद्वारा में भजन-कीर्तन का का आयोजन किया।
विज्ञापन


सबद-कीर्तन पाठ के बाद लोगों में कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पिंटू सिह सरदार, सुरेंद्र सिंह, मनोज, मन्नी सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें