फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत 14 करोड़ से बनाएगा 13

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत की ओर से लगभग 14 करोड़ की लागत से ग्रामीणों क्षेत्रों की 138 सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सभी कार्य राज्य वित्त आयोग योजना और 13वें वित्त आयोग अनुदान से कराए जाएंगे। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्लयूडी के बाद अब जिला पंचायत की ओर से खस्ता हाल सड़कों की सुधि ली गई है। ग्रामीण क्षेत्र की इन सड़कों के खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत की ओर से लगभग 14 करोड़ की धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों की 138 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। सभी सड़कों की मरम्मत राज्य वित्त और 13वें वित्त की धनराशि से किया जाएगा। सड़कों के चयन में जिला पंचायत की ओर से पल्हनी, अतरौलिया और अहरौला ब्लाक पर विशेष मेहरबानी रखी गई है। पल्हनी ब्लाक के ज्यादा सड़कों को चुना गया है। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। टेंडर होने के बाद जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें