फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी लामबंद

Fri, 17 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियम के विरोध में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सर्राफा कारोबारी लामबंद हुए। इस दौरान कारोबारियों ने जुलूस निकाला। उनकी मांग थी कि केंद्र सरकार ने एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण खरीदारी पर जो पैन कार्ड की अनिवार्यता का नियम लागू किया है, उसे तत्काल वापस लिया जाए। विरोध में उतरे सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दूकानों को भी बंद रखा।
विज्ञापन


 व्यापार मंडल के सराफा एसोसिएशन के एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों नेे पुरानी कोतवाली स्थित सर्राफा मंडी से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के  नाम संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपे।

 इसमें एक लाख के मूल्य के आभूषण की खरीदारी किए जाने पर पैनकार्ड की अनिर्वाता समाप्त किए जाने, दस प्रतिशत कस्टम ड्यूटी को कम करके पांच प्रतिशत करने, साथ ही जीएसटी लागू होने पर सोने पर वैट की तरह एक प्रतिशत टैक्स लागू करने की मांग किया। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद्माकर लाल घुट्टूर, अशोक कुमार सेठ, मनोज बरनवाल उर्फ चुनमुन, नवीन कुमार, सुमित वर्मा, लल्लन प्रसाद, मनोज सेठ, उज्जवल वर्मा, सूरज वर्मा, पवन वर्मा, आदर्श सेठ, गिरधरी सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें