फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गहने और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 10 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी

विज्ञापन
23 सिधारी थाना क्षेत्र के पुराने पुल के पास स्थित आभूषण की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलि
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पुराने पुल के पास स्थित गहने और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सोमवार की रात चोरों ने करीब 10 लाख की चोरी की। सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ नगर शुभम तोदी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

सिधारी हाइडिल निवासी सुनील वर्मा की ज्वेलरी दुकान में चोर पीछे की ओर बनी लगभग 25 फीट गहरी खाई से ऊपर चढ़कर अंदर घुसे। पीड़ित के अनुसार दुकान से करीब ढाई किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ बगल में स्थित जमालपुर निवासी ओमप्रकाश यादव की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी चोरों ने करीब 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए। सुबह मकान मालिक द्वारा जानकारी मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नगर सहित पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि ज्वेलरी दुकान की अलमारी में रखा सामान सुरक्षित है, जबकि बाहर रिपेयरिंग के लिए रखा सामान गायब मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि ज्वेलरी की दुकान पर चोरी की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें