फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्व प्रधान के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

-- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खरकौली गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के खरकौली गांव निवासी पूर्व प्रधान के घर में रविवार की रात घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल भी किया।
विज्ञापन

खरकौली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार राय रविवार की रात घर पर ही अपने कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सोए थे। रात में घर में घुसे चोरो ने उन कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने गोदरेज की आलमारी व बक्सा आदि तोड़ कर उसने रखे 35 हजार रुपये नकद व लगभग सवा लाख रुपये कीमत के जेवरात आदि उठा ले गए। चोर जब घर में धावा बोले थे तो उस समय पूर्व प्रधान की पत्नी अनुपमा की आंख खुली थी लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते वह कुछ कर नहीं सकी। पीड़ित के अनुसार चोर एलआईसी की किस्त जमा करने के लिए रखे 35 हजार रुपये नकद व सवा लाख के जेवरात ले गए है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें