फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लक्ष्मण मौर्या जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के सभापति, उप सभापति व शीर्ष सहकारी संस्थाओं ने भेजे जाने वाले प्रतिनिधि पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव हुआ। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें लक्ष्मण मौर्या जिला सहकारी बैंक के सभापति, बृजेश प्रकाश सिंह उप समापति निर्वाचित हुए। इसके अलावा नीतू सिंह, कौशल कुमार सिंह, अशोक सिंह को उप्र कोआपरेटिव बैंक लिमिडेट लखनऊ, आशुतोष कुमार को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लखनऊ, सुनील कुुमार सिंह को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड लखनऊ, अरविंद कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव नोटिग एवं विडिंग समिति कानपुर, किरन राय को श्रम निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ, उपेंद्र कुमार सिंह को सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन नई दिल्ली व मिथिलेश कुमारी को सहकारी चीनी मिल का निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित हुई। सुबह से लेकर शाम तक बैंक पर गहमा गहमी रही। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिला सहकारी बैंक के हाल में माला पहनाकर स्वागत किया गया। उधर बृजेश प्रकाश सिंह को उप सभापति व सुनील कुमार सिंह पप्पू को पीसीयू लखनऊ का प्रतिनिधि, अशोक कुमार सिंह को यूपीसीबी लखनऊ का प्रतिनिधि बनाए जाने पर छात्र नेताओं ने जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर प्रमुख रुप से धनंजय सिंह बाऊ ,विजय कुमार सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, जय शंकर सिंह, मनोज कुमार पांडेय, अनुराग सिंह सनी, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें