फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईंट-भट्ठा पर बंधक बनाए गए 16 मजदूर कराए गए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग व एएचटीयू की संयुक्त टीम ने एक ईंट-भट्ठा पर बंधक बनाए गए 16 मजदूरों को मुक्त कराया। इसके साथ ही उनकी मजदूरी आदि दिलाकर बंधक बनाए गए मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान मौके से चार बाल श्रमिक भी बरामद किए गए। जिन्हें मेडिकल आदि कराने के बाद सीडब्लूसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

श्रम विभाग को यह सूचना मिली कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुरसंडा स्थित विमल ईंट भट्ठा पर कुछ मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। उन्हें न तो मजदूरी ठीक से दी जा रही है, न ही घर ही जाने दिया जा रहा है। इस सूचना पर श्रम विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने ईंट भट्ठे पर छापा मारा। मौके से बंधक बनाए गए 16 मजदूरों को मुक्त कराया गया। सभी मजदूर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसाउर गांव के निवासी थे। वहीं ईंट भट्ठा पर चार बाल श्रमिक भी काम करते मिले। टीम ने भट्ठा मालिक विमल मिश्रा व सदानंद यादव के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही भविष्य में बालश्रम न कराने की हिदायत भी दी गई। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में थाना प्रभारी एएचटीयू अभयराज मिश्र, श्रम अधिकारी शशिकांत पांडेय, उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें