आजमगढ़। मदरसा बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। जिले का ओवर ऑल रिजल्ट इस बार 99.22 प्रतिशत आया है वहीं सीनियर सेकेंड्री के प्रदेशस्तरीय मेरिट में जिले की दो छात्राओं जेबा बानो व ताइद जेहरा का नाम शामिल है। इन्हें क्रमश: 90.80 व 90.40 प्रतिशत अंक मिले है। वहीं फाजिल परीक्षा में जिले का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है।
मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंड्री (हाईस्कूल), सीनियर सेकेंड्री (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) व फाजिल (परास्नातक) परीक्षा का परिणाम बुधवार की शाम बोर्ड ने जारी कर दिया। इस परीक्षा के लिए जिले से कुल 4767 छात्रों ने नामांकन कराया था। परीक्षा में 3869 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 3839 छात्र उत्तीर्ण किए गए है। मात्र 30 परीक्षार्थी ही मदरसा बोर्ड परीक्षा में अनुतीर्ण हुए है। फाजिल परीक्षा में जिले का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। वहीं सीनियर सेकेंड्री में जिले की दो छात्राओं जेबा बानो पुत्री फैजान अहमद ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक और छात्रा तैद जेहरा पुत्री कुवैद अली ने 90.40 प्रतिश अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। पिछले साल की अपेक्षा काफी बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर मदरसों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि तीन सालों से मदरसा शिक्षा व्यवस्था को सुधार का जो प्रयास किया जा रहा था, उसकी का यह परिणाम है। जिले का परीक्षाफल काफी बेहतर आया है और सीनियर सेकेंड्री की दो छात्राएं प्रदेश की मेरिट सूची में भी शामिल है।
चिकित्सा सेवा में जाना है लक्ष्य
बिंद्रा बाजार। मदरसा बोर्ड परीक्षा के सीनियर सेकेंड्री में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली जेबा बानो पुत्री फैजान अहमद कासमी चिकित्सा सेवा में अपना कैरियर बनाना चाहती है। उसका कहना है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वह इस लक्ष्य का लेकर चल रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अरबी विद्यालय में शिक्षक पिता फैजान अहमद को दे रही है। दो भाई व चार बहनों से सबसे बड़ी जेबा की सफलता से पूरे परिवार में खुशियां व्याप्त है।
फोटो संख्या....
आजमगढ़। मदरसा बोर्ड सीनियर सेकेंड्री में प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाली ताईदा जेहरा पुत्री कुवैद अली का लक्ष्य शिक्षण क्षेत्र में कैरियर बनाना है। उसका कहना है कि बिना शिक्षा के हम कुछ कर नहीं सकते है। ऐसे में शिक्षा का प्रकाश फैलाना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा के क्षेत्र में ही अपना कैरियर बनाउंगी। पिता बुनकर है और इसके तीन भाई व एक बहन है। ताईबा की सफलता से परिजनों में खुशी शुमार हो गई है।
जेबा बानों- फोटो : AZAMGARH