फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगा जेसीवी सीज, चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहमर्दापुर गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रुप से खनन कर रहे एक जेसीबी चालक समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शाहमर्दापुर गांव में अवैध खनन का ग्रामीणों ने विरोध किया तो जेसीबी मालिक व चालक मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी को सीज कर लिया और चालक व मालिक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम समाज की एक भूमि से कुम्हार जाति के लोग बर्तन बनाने के लिए मिट्टी ले जाते है। बृहस्पतिवार को जेसीबी व चार ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर पहुंची और मिट्टी का खनन कर ट्राली पर भरने लगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो जेसीवी मालिक के पुत्र उदित यादव व चालक शिवम गुप्ता ग्रामीणों से मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चारों ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से जा चुके थे। दोनों को वाहन के साथ थाने ले गई जहां जेसीवी को सीज कर दिया गया तो वहीं चालक व मालिक पुत्र को जेल भेज दिया। जेसीवी मालिक रविंद्र नाथ यादव जौनपुर जिले के अरगुपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें