फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिट्टी खनन में लगी जेसीबी, ट्रैक्टर सीज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव में मिट्टी का खनन हो रहा था। जिसमें एक जेसीबी के साथ ही कई ट्रैक्टर-ट्राॅली लगी थी। मुखबिर की सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस पहुंची तो एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर समेत दो चालकों को पकड़ कर थाने ले आई। तीनों वाहनों को सीज करने के साथ ही चालकों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कोरौली बुजुर्ग गांव में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ ही एक जेसीबी थी। खनन के संबंध में कागजात मांगे गए तो वे उपलब्ध नहीं करा सके। जिस पर पुलिस ने मौके पर मौजूद जेसीबी चालक नासिर शेख निवासी चकिया इंब्राहिमपुर थाना सरायमीर व ट्रैक्टर चालक नितेश निवासी अचलपुर थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीनों वाहनों को पुलिस थाने लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें