फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तीसरे दिन भी महराजगंज में लगा जाम

Tue, 16 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात महराजगंज बाजार में हुई सराफा कारोबारी राजेश जायसवाल की हत्या के विरोध में तीसरे दिन सोमवार को भी बाजारवासी पुलिस के विरोध में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सुबह सात बजे से मुख्य चौक पर चक्का जाम कर दिया। लोग थानाध्यक्ष को हटाने और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

व्यापारियों के दबाव में एसपी ने एसओ जगदीश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर चंद्र भास्कर द्विवेदी को थानाध्यक्ष की तैनाती दी है।

सीओ सगड़ी के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।  
बता दें कि महराजगंज बाजार निवासी राजेश जायसवाल शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी दूकान बंद कर घर लौट रहा था।

वह पचास मीटर दूर आया होगा कि दो बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और उसका एक झोला छीन ले गए, जबकि नोटो से भरा एक झोला बच गया।

उधर घटना के विरोध में दूसरे दिन रविवार को बाजार बंद रहा। लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए लोग थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज व्यापारी सोमवार को भी आंदोलित रहे। सुबह सात बजे व्यापारियों ने मुख्य चौक पर जाम लगा दिया। इससे गोरखपुर, अंबेडकर नगर, बिलरियागंज, आजमगढ़, कप्तानगंज आदि मार्गों पर आवागमन ठप हो गया।

जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर सीओ सगड़ी विजेंद्र कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद दस बजे के करीब जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दूबे ने बताया कि कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ महराजगंज जगदीश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

चंद्रभाष्कर द्विवेदी को उनके स्थान पर तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें