फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू की दूकान के विरोध में जाम

Sat, 21 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या मुहल्ले में स्थित देसी शराब की दूकान को हटाने की मांग करते हुए मुहल्ले की महिलाएं शुक्रवार को फिर सड़क पर उतरीं और शारदा चौराहे पर सड़क जाम कर दीं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लाठियां भांजते हुए जाम करने वालों को खदेड़ते हुए 15 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन


बता दें कि शहर से सटे राहुल नगर मड़या मुहल्ले के मुख्यद्वार पर देसी शराब की दूकान खुली है। जहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब की दूकान पर शराब पीने वाले लोग अक्सर नशे में धुत होकर मुहल्ले में आने-जाने वालों को छेड़ते और फब्तियां कसते रहते हैं।

इस बात को लेकर कई बार शराबियों और मुहल्ले के लोगों में मारपीट भी हो चुकी है। साथ ही मुहल्ले के लड़कों में भी शराब पीने की लत लग रही है। शराब पीने से अब तक कई नवयुवकों की मौत भी हो चुकी है। सभासद मुखराम निषाद के नेतृत्व में मुहल्ले की महिलाओं ने नौ फरवरी को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर शराब की दूकान को हटाने की मांग की थी। तब से मुहल्लेवासियों का प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन


आंदोलन के 11वें दिन शुक्रवार की दोपहर मुहल्ले के लोग फिर सड़क पर उतरे और शारदा चौराहे पर जाम लगाकर आजमगढ़-बलिया मुख्य मार्ग को रोक दिया। पुलिस लाठी भांजते हुए जाम को खत्म कराई। पुलिस ने पांच पुरुष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली चली गई।

15 के खिलाफ सड़क जामकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। - सारंगधर द्विवेदी शहर कोतवाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें