बरदह थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव में जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा गड्ढा की खोदाई कर ली गई थी और पाइप लाइन बिछाने के लिए 40 पाईप आकर चकरोड के किनारे रखी हुई थी। शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में सभी पाइप जल कर खाक हो गई।
जेई अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि जल गई पाइप की कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये है। घटना के बाबत ठेकेदार राजेश यादव ने थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद