फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहत्तर घंटे में पूरा नहीं हुआ कार्य तो ग्राम प्रधान पर भी गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन लगातार ब्लाक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय से और गुणवत्तापूर्ण कार्य को पूरा करने को लेकर प्रोत्साहित कर रहा है।लेकिन ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की लापरवाही के चलते विकास कार्यों की गति काफी धीमी है।फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलपुर में निर्धारित समय और उच्चाधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बावजूद खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।इसी क्रम में तमाम निर्देशों के बावजूद अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने पर जिला विकास अधिकारी ने बीते बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि फूलपुर में वर्ष 2022 में शुरू हुए मनरेगा खेल मैदान को 31 मार्च तक पूरा करना था।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बार बार चेतावनी पत्र भी जारी कर समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।इसके बाद भी निर्धारित समय तक निर्माण पूरा न हो कर 20 प्रतिशत शेष रह गया है।लापरवाही के चलते जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी ने बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया।इसके पूरे विकास खंड क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं विभाग ने सचिव को निर्देशित कर कहा कि 10 अप्रैल तक मनरेगा खेल मैदान का कार्य पूर्ण कर लेने पर फिर से उनको उसी गांव में बहाल कर दिया जाएगा।निर्धरित समय से कार्य पूर्ण नहीं होेने की स्थिति में विभाग ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें