फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईटीबीपी जवान को राजकीय सम्मान...दी अंतिम विदाई, गलवान घाटी में आया हार्ट अटैक; दी गई सलामी

Sun, 18 Jan 2026 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: शवयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जिस रास्ते से शवयात्रा गुजरी, वहां लोग सड़क किनारे खड़े होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम सलामी देते रहे। आईटीबीपी की 18वीं बटालियन के कमांडेंट संतोष गहलोत के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
विज्ञापन
अमर प्रताप सिंह के पार्थिव शरीर को ले जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: अतरौलिया क्षेत्र के कटोही ग्रामसभा के खदेरु पट्टी निवासी आईटीबीपी जवान अमर प्रताप सिंह (राहुल सिंह) का लद्दाख के गलवान घाटी में बृहस्पतिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि अमर प्रताप सिंह दो जनवरी को छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। वे वर्ष 2007 में आईटीबीपी की 16 वीं बटालियन में भर्ती हुए थे और वर्तमान में गलवान घाटी में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात थे। देश सेवा में समर्पित वीर जवान के निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग 10 बजे जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खदेरू पट्टी पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर सिंह अमर रहें’ के नारों के बीच माहौल बेहद गमगीन हो गया। 

विज्ञापन

दी गई अंतिम सलामी

शहीद जवान की माता चंपा देवी, पत्नी कविता सिंह, पिता राणा सिंह, तथा उनके पुत्र समर सिंह (13) और कार्तिकेय (9) का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई हरिओम सिंह भी अपने भाई की यादों में बेसुध नजर आए। रविवार की सुबह अंबेडकर नगर स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

इस अवसर पर आईटीबीपी के इंस्पेक्टर दीपू सिंह, सेनानायक संजय कुमार, उपजिलाधिकारी अभयराज पांडेय, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, एसआई पवन सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, अखंड प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, गुडलक सिंह, चंद्रजीत यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें