फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में मिली अनियमितताएं, हेडमास्टर समेत कई शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीएसए अम्बरीष कुमार ने विद्यालयों में अनियमितताएं मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षकों पर कार्रवाई की है। चार प्रधानाध्यापकों व दो सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस व 12 शिक्षक व एक शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन कटौती करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सठियांव ने 29 सितंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर का निरीक्षण किए थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की कार्रवाई रजिस्टर में अंतिम बार बैठक मार्च 2020 में की गई है। इसके बाद कोई बैठक नहीं हुई है। व्हाटसएप ग्रुप भी सक्रिय नहीं मिला। कंपोजिट ग्रांट के लिए कोई विवरण व स्टाक रजिस्टर व यूनिफार्म क्रय के लिए कोई कोटेशन अभिलेख भी नहीं दिया जा सका। असके लिए प्रधानाध्यापक साइस्ता पैकर को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बा सराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक कमल हैदर अनुपस्थित पाए गए। पूछताछ पर पता चला कि वह पिछले दो दिनों से बिना अवकाश पत्र दिए ही गायब चल रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति का रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टर दिखाने के लिए विद्यालय पर उपलब्ध अध्यापकों से कहा गया लेकिन नहीं दिखाया गया। लापरवाही बरतने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। वहीं खंड विकास अधिकारी सठियांव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजहड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर से स्टाक का मिलान किया गया तो भारी अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने अनवार अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एक अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारी मेंहनगर ने प्राथमिक विद्यालय नई प्रथम का निरीक्षण किया तो विद्यालय बंद पाया गया। जिसपर प्रधानाध्यापक पुष्पा पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। खंड शिक्षा अधिकारी जहानागंज द्वारा तीन अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक अंजू जायसवाल व प्रियंका शुक्ला अनुपस्थित पाई गई। बीएसए के निर्देश पर दोनों अध्यापकों का अनुपस्थिति तिथि के वेतन की कटौती करने के निर्देश दिए। यही हाल प्राथमिक विद्यालय टिसौरा में सहायक अध्यापक तंजीम बानों अनुपस्थित मिली। जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक रीता चौहान के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटा गया। वहीं तहबरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने 29 सितंबर को तहबरपुर प्राथमिक विद्यालय नेवादा, प्राथमिक विद्यालय महुआर, प्राथमिक विद्यालय नवापुरा व प्राथमिक विद्यालय खुटौली का औचक निरीक्षण किया। इन विद्यालयों के निरीक्षण में सहायक अध्यापक शकुंतला देवी, सरिता कुमारी, पल्लवी राय, मनीष कुमार गुप्ता, अंजनी कुमार चौरसिया व नीरज सिंह, रामप्रवेश यादव, विनीत वर्मा व शिक्षामित्र शहनाज खातून अनुपस्थित मिलीं। इन सभी अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें