फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कौलगढ़ पुल के पास हुई लूट की जांच, चार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के माहुल-अंबारी मार्ग स्थित कौलगढ़ पुल के समीप 24 जून की रात हुई कथित लूट की घटना की सत्यता परखने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ नवागत क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंच कर अधिकारियों ने पीड़ित विनोद यादव निवासी गौरी, अहरौला से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि उसे एक मोबाइल कॉल के जरिये शाहगंज बुलाया गया था। लौटते समय रात आठ बजे कौलगढ़ पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया, मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल फोन तथा 2500 रुपये नकद लूट लिए।
घटना के तीसरे दिन 26 जून को विनोद पहले फूलपुर कोतवाली गया, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया गया कि घटना अहरौला थाना क्षेत्र की है। इसके बाद उसने अहरौला पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सीमा विवाद के कारण कार्रवाई लंबित रही। सीमा विवाद की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पीड़ित से बात कर अहरौला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद अहरौला पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज की। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल पीड़ित की ओर से की गई थी, इस पहलू की भी गंभीरता से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें