फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कांशीराम आवासों की जांच में 75 अवैध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में चार स्थानों पर स्थित कांशीराम आवासों में रहने वालों के पात्रता की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने अब तक 204 कांशीराम आवासों की जांच की है। इन आवासों की जांच में 75 लोग अवैध रूप से रहते हुए मिले हैं। बसपा शासनकाल में कांशीराम कालोनियों का निर्माण कराया गया। अभी तक चार कांशीराम कालोनियों में ही लोग रहते हैं। जिनमें डीएवी कालेज के पास स्थित कालोनी में 696, जाफरपुर में 592, चकगोरया में 204 और पुरानी जेल के सामने स्थित कालोनी में कुल 108 लोेग निवास करते हैं। इन कालोनियों में काफी संख्या में लोग अवैध रूप से भी रह रहे हैं। जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यीय कमेटी का गठित की है। जिसमें एसडीएम सदर, ईओ नगरपालिका, पीओ डूडा और सीओ सिटी शामिल हैं। इन्होंने जांच शुरू कर दी है। अभी तक टीम द्वारा जाफरपुर कांशीराम कालोनी में 204 आवासों की जांच की गई है। इस जांच में कुल 75 लोग अवैध रूप से निवास करते पाए गए हैं। इनमें वह लोग शामिल हैं जिन्होंने पीओ डूडा कार्यालय से आवास का आवंटन तो करा लिया। इसके बाद आवास को किराए पर उठाकर दूसरी जगह निवास करते हैं। अब जांच पूरी होने के बाद सभी को नोटिस जारी कर खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें