फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदीप की माैत मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया गांव में चंडीगढ़ से दुर्वासा मेला देखने आए 24 वर्षीय युवक संदीप राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए 20-22 नवंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में हुई मारपीट को मौत का कारण बताया है। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानन्द स्वयं गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता सुरेंद्र राजभर के अनुसार, संदीप चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहता था और दुर्वासा मेला देखने अकेला गांव आया था। 20 या 22 नवंबर को गांव के ही युवक के साथ अभयपुर अहरौला गया था, जहां मारपीट हुई थी। 30 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर गांव के बुझारत व जितेंद्र उसे फूलपुर के ताहिर मेमोरियल अस्पताल ले गए, वहां से रेफर होने पर जौनपुर के एक निजी अस्पताल और फिर बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पिता सुरेंद्र राजभर ने बताया कि मारपीट की जानकारी बाद में मिली। उन्हें शक है कि पुरानी चोटों की वजह से ही बेटे की मौत हुई है। सुरेंद्र राजभर ने कोतवाली फूलपुर में प्रार्थना-पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है ताकि मौत का सही कारण सामने आ सके। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानन्द ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें