फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निर्माण के बाद ही गिर गई इंटरलाॅकिंग की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत माहुल के गांधीनगर वार्ड में इंटरलाकिंग की दीवार निर्माण के एक सप्ताह बाद ही गिर गई। इससे एक बार फिर डूडा द्वारा कराए गए निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन

माहुल के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर में मेन रोड से राजकीय पशु चिकित्सालय तक लाखों रूपए खर्च कर 100 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण डूडा ने कराया था। निर्माण के समय ही स्थानीय नागरिकों ने घटिया सामग्री देख इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ठेकेदार से सुधार के लिए भी कहा था, लेकिन ठेकेदार ने इसकी अनदेखी की और घटिया सामाग्री से ही निर्माण करा दिया। निर्माण खत्म होने के बाद से ही रास्ते पर लगे इंटरलॉकिंग की दीवार जगह-जगह से टूट कर गिरने लगी। मंगलवार को हल्की बारिश में पूरी दीवार ही धराशायी हो गई। भाजपा के नेताओं व स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत डूडा के परियोजना अधिकारी और ईओ से की। दो दिन बीत जाने के ईओ दिनेश आर्य ने बताया कि इंटरलाकिंग की दीवार गिरने की शिकायत मिली है। कार्रवाई के लिए डूडा के परियोजना निदेशक को अवगत करा दिया गया है।
इसकी शिकायत मिलने के बाद अवर अभियंता आलोक कुमार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट अभी नहीं दी है, मैं खुद मौके पर पहुंच कर इसकी जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके पांडेय, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें