आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ले में रामबचन घाट पर स्थित मंदिर में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। इंटरलॉकिंग एक महीने में ही जगह-जगह धंसने लगी है।
सभासद संतोष चौहान ने बताया कि अभी इंटरलॉकिंग लगे एक महीना भी नहीं हुआ लेकिन यह जगह-जगह धंसने लगी है। जब इंटरलॉकिंग का काम हो रहा था तभी कहा गया था कि मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। मंदिर में बनाई गई नाली भी मानक के विपरीत है, जो कभी भी टूट सकती है।
शासन द्वारा इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण पहले ही स्वीकृत था। लेकिन कार्य टाला जा रहा था। मंदिर के पुजारी, सभासद संतोष चौहान और मोहल्लेवासियों के धरने के बाद काम शुरू किया गया था। इस बाबत के जेई डूडा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं मौके पर जाकर निर्माण की जांच करूंगा। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।